पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अरपा बचाओ अभियान यात्रा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | मां अरपा नदी और सहायक नदी-नालों और तालाब, पेड़, खेत को बचाने के लिए विगत 10 वर्ष से लगातार बिलासा कला मंच के सदस्यों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 19 मई की सुबह 8.30 बजे तिलक नगर प्राथमिक शाला के पास से अरपा बचाओ यात्रा शुरू होगी। यात्रा अरपा नदी के किनारे-किनारे होते हुए यात्रा दोपहर 3 बजे पेंड्रा स्थित अग्रसेन भवन पहुंचेगी, जहां संगोष्ठी होगी। इसके बाद अरपा उद्गम स्थल अमरपुर से यात्रा पुनः शुरू होगी, जो रतनपुर में जाकर रुकेगी। 20 मई को की सुबह 10.30 बजे हमारे तालाब विषय पर माँ महामाया नया धर्मशाला रतनपुर में संगोष्ठी आयोजित होगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि संभागायुक्त त्रिलोकचंद महावर, अतिविशिष्ट अतिथि राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि मां महामाया ट्रस्ट के सचिव सुनील सोंथलिया, माणिकलाल सोनी, शंकर लाल पटेल, कन्हैया यादव हैं। अध्यक्षता डॉ. सोमनाथ यादव संस्थापक बिलासा कला मंच करेंगे। वक्ता के रूप में शिव बघेल, बालकृष्ण मिश्र, नीरज जायसवाल, संजय जायसवाल, बसंत यादव उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...