तिलक नगर प्राथमिक विद्यालय में आकार शिविर में पारंपरिक कला एवं शिल्प के 10 कला पर कला गुरुजनों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुबह 7.30 से 10.30 तक और शाम में 4.30 से 7.30 तक चित्रकला, गोंड़ आदिवासी कला, जूट कला, रजवार भीत्ति चित्र, मृदा शिल्प, क्ले आर्ट, म्यूरल आर्ट, पैरा आर्ट, नृत्य कला, वारली गोदना आर्ट पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे मृदा शिल्प में कुम्हार के चलते चाक पर दीया, घड़े बना रहे हैं। इसके अलावा बच्चों को कथक नृत्य, जूट, क्ले आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से बिलासा कला मंच द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव, डॉ. सुधाकर बिबे, राजेन्द्र मौर्य, सनत तिवारी, रामेश्वर गुप्ता, देवानंद दुबे, नरेंद्र कौशिक, अश्वनी पाण्डेय, ओमशंकर लिबर्टी, सहदेव कैवर्त, युगल तिवारी, टीसी कंवर, जवाहर यादव, सनी वस्त्रकार आदि उपस्थित रहे।