पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिल्डर जैन व बेटा दो दिन की रिमांड पर पुलिस को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवि भवन के प्रमोटर बिल्डर विमल जैन और छोटे बेटे वैभव को बिलासपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। तेलीबांधा पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में पूछताछ के लिए दोनों की रिमांड मांगी। कोर्ट ने पुलिस को दो दिन की रिमांड दी है। दोनों को शनिवार शाम 5 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पिता-पुत्र से देर रात तक पूछताछ करती रही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूछताछ करने के लिए पहुंच थे। कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद पुलिस ने केस की डायरी पेश की।

डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी के केस में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। वारंट के तहत बिलासपुर पुलिस दोनों को रायपुर लेकर आई। इससे पहले कोर्ट दो बार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। पहली बार 3 अप्रैल को पेशी हुई, लेकिन पुलिस ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर उन्हें पेश नहीं किया, फिर कोर्ट ने 7 अप्रेल को पेशी की तारीख दी।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन पुलिस ने केस डायरी जमा नहीं की। तब कोर्ट पेशी की तारीख बढ़ाकर शुक्रवार की गई। बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट में पिता-पुत्र के जान को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस रिमांड का विरोध किया है।

खबरें और भी हैं...