पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टेट पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के लिए जिले की टीम घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग संघ दुर्ग संघ के तत्वावधान में 14 व 15 अप्रैल को दुर्ग में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित किया है। इसके लिए बिलासपुर जिले की टीम का घोषणा शुक्रवार को किया गया है।

15वीं राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 14 व 15 को दुर्ग में आयोजित है। इसमें बिलासपुर के पॉवर लिफ्टर हिस्सा लेंगे। पॉवर लिफ्टिंग बिलासपुर के कोच भूपेंद्र सिंह लाल ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए मेहनत की है। इस प्रतियोगिता में इस बार भी बिलासपुर की टीम की जीत होगी। टीम में सब जूनियर वर्ग में अभिषेक बन गोस्वामी, नवजोत सिंह लाल,आतिफ खान, आजम खान सब जूनियर, आयुष जूलियस हैं। जूनियर वर्ग में शुभम शर्मा, राहुल सारथी, हेमंत यादव हैं। सीनियर वर्ग में आकाश यादव, संतोष शर्मा, शैलेन्द्र पठारी, मास्टर में एमन्वेल विल्सन, भूपेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम साहू, काशी राव हैं। सभी खिलाड़ी अलग-अलग जगहों की जिम में प्रैक्टिस करते हैं।

खबरें और भी हैं...