पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • कठुआ व उन्नाव दोषियों को फांसी देने, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

कठुआ व उन्नाव दोषियों को फांसी देने, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए।

बिलासपुर | कश्मीर और उन्नाव की दुष्कर्म और हत्या के मामले में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने केंडल मार्च निकालकर पीड़ितों को इंसाफ दिलाने अपराधियों को फांसी देने की मांग की। यह मार्च गोलबाजार से शुरू होकर देवकीनंदन चौक तक गया। कांग्रेस कमेटी ने गोल बाजार चौक से देवकीनंदन चौक तक कैंडल मार्च निकाल कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव की घटना का विरोध किया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पार्षद दल, एनएसयूआई व किसान कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, विजय पांडेय, राजेश पांडेय, अशोक अग्रवाल, शैलेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...