लीज के लिए राशि जमा करने के आदेश पर रोक
बिलासपुर | कोरबा के गीतांजलि कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को नगर निगम ने लीज नवीनीकरण के लिए राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। दुकानदारों ने इसके खिलाफ याचिका लगाई है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी है। कोरबा के पुराने बस स्टैंड स्थित गीतांजलि कॉम्प्लेक्स में कारोबार कर रहे दुकानदारों को नगर निगम ने लीज नवीनीकरण के लिए राशि-मासिक किराया देने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके खिलाफ दुकानदारों बलजीत सिंह सैंडो व अन्य ने अधिवक्ता सुदीप अग्रवाल के जरिए याचिका लगाई है।