पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 100 ने किया रक्तदान, 151 बार ब्लड दे चुके सरकार ने दी प्रेरणा

100 ने किया रक्तदान, 151 बार ब्लड दे चुके सरकार ने दी प्रेरणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस ने मंडल प्रेम रूम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सिम्स के सहयोग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक आर राजगोपाल ने औपचारिक तौर पर नवीनीकृत मंडल प्रेम रूम के उद्घाटन से की। मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व रक्तदान शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष सेक्रो सुषमा राजगोपाल ने रक्तदान शिविर की शुरुआत गुब्बारे छोड़कर की।

इस अवसर पर पूर्वी रेलवे से आए केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और अब तक 151 बार रक्तदान कर चुके 65 वर्षीय पारसनाथ सरकार ने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने सभी रक्तदान दाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। प्रथम रक्तदाता कार्मिक विभाग वासुदेव पंडा अपने जीवन काल में 48 बार स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सम्मानित किए गए। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय, एमडी सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल डॉ. चक्रवर्ती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सेक्रो बनश्री बंधोपाध्याय व सभी मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 100 से अधिक रेल कर्मियों ने रक्तदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साउथ ईस्ट सेंट्रल मजदूर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता महिलाएं शिखा पांडे, अपर्णा व अधिकारी तपन चटर्जी, अध्यक्ष, टी मणिबाबू, कार्यकारी अध्यक्ष, डीके स्वाई, केंद्रीय कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण राव, अजय साहू, मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार, प्रवक्ता एमडब्लू इस्लाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ब्लड डोनेशन कैंप में उपस्थित रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...