भक्त कंवर राम की जयंती मनाई गई
बिलासपुर | सिंधी समाज के द्वारा संत शिरोमणि भक्त कंवर राम की 133वीं जयंती पर वेयर हाउस रोड कंवर राम गेट के पास सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम किया गया। समिति के सदस्य अमर कुमार रूपानी ने बताया कि कंवरराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई। इस अवसर पर पार्षद शैलेंद्र यादव, अध्यक्ष अजय टहिल्यानी, हरिश भागवानी, खुशाल वाधवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।