संस्था श्री अग्रसेन सोशल मंच का परिचय सम्मेलन 3 जून को
बिलासपुर | नागपुर शहर के अग्रवाल समाज की संस्था श्री अग्रसेन सोशल मंच के द्वारा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 3 जून को किया जाएगा। ग्रेजुएट्स परिचय सम्मेलन का आयोजन नागपुर के परंपरा लाँस वर्धमान नगर चौक भंडारा रोड में किया जाएगा। संयोजक विजय सराफ ने बताया अग्रवाल समाज के लोग बायोडाटा संस्था के कार्यालय में जमा कर परिचय पुस्तिका में निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शरद जाजोदिया ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी परिचय समारोह के अवसर पर एक परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए 26 मई तक बायोडाटा और रंगीन फोटो कार्यालय में जमा करना होगा। अशोक अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले युवक-युवतियों साथ उनके परिजनों के खाने-पीने की व्यवस्था मंच के द्वारा की जाएगी।