पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएसएनएल कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बीएसएनएल के 65 हजार टाॅवरों को बीएसएनएल के स्वामित्व से अलग कर नई टावर कंपनी का गठन किए जाने को लेकर कर्मचारी संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए मामले का निराकरण करने की मांग की गई। एनएफटीई के जिला सचिव टीआरसी राव ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के विरोध के चलते बीएसएनएल को बेचने की साजिश नाकाम रही। केंद्र सरकार अब बीएसएनएल के टुकड़े-टुकड़े कर अपने नापाक इरादे पूरा करना चाहती है। बीएसएनएलइयू जिला सचिव कालेश्वर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी संगठनों ने अब तक जिस एकजुट संघर्ष से बीएसएनएल को बेचने से बचाया है तथा कर्मचारी हितों के अनेक मुद्दों को हल किया है। उसी एकता और संगठित विरोध के दम पर हमें अलग टाॅवर कंपनी के मुद्दे पर लड़ाई लड़नी है। आम सभा को संतोषी पासवान, यूआर साहू, एनके वर्मा, रामकुमार राठौर ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...