सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान के लिए डॉ. ज्योति का चयन
बिलासपुर | गुफ्तगू चयन समिति ने सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान के लिए डॉ. ज्योति मिश्रा को चयनित किया है। गुफ्तगू द्वारा 2018 का सम्मान समारोह इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 29 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से हिंदुस्तानी एकेडमी सिविल लाइन में किया जा रहा है।