सिम्स चौक में मेटाडोर से गिरने से मौत के मामले में 15 दिनों के बाद सिटी कोतवाली ने जुर्म दर्ज किया है। घटना 1 मई की रात करीब 8.30 बजे की घटना है। मेटाडोर से बराती मस्तूरी सरगांव लौट रहे थे। सिम्स चौक के पास ड्राइवर मस्ताना ने अचानक ब्रेक मारा तो इसमें सवार मुंगेली जिले के चिखलदा निवासी अमर दास पिता रमेश दास 21 वर्ष नीचे गिर पड़ा। गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर दिया। इससे मेटाडोर का चक्का अमरदास के कमर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसे लाया गया पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिम्स ने इस मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को 15 दिनों बाद दी।