पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटरियों में गड़बड़ी मिली फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर जोनल मुख्यालय के सबसे प्रमुख एक नंबर प्लेटफार्म पर रविवार को पटरियों के ऊंचे-नीचे होने का खुलासा हुआ। डीआरएम ने जांच के आदेश दिए। इसमें भी गड़बड़ी वही मिली। इस मामले में इंजीनियरिंग विभाग से न तो पूछपरख हुई न ही किसी अफसर को चार्जशीट ही दी गई। मामूली सी रिपेयरिंग कर अब उस पर बड़ी रकम खर्च करने की प्लानिंग शुरू कर दी गई है।

हर स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक अपने आप में महत्वपूर्ण होता है। जोनल मुख्यालय का स्टेशन होने के बाद पटरियां बिछाने में इंजीनियरिंग विभाग के अफसर कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। इस लापरवाही का पता अफसरों को पता ही नहीं चलता अगर इंदौर से पुरी के लिए शुरू की गई नई हमसफर ट्रेन को झंडी दिखाने का कार्यक्रम नहीं होता। प्लेटफार्म नंबर एक के खंभा नंबर 8 के ठीक सामने पटरियां ऊंची-नीची थी। इसकी वजह से हमसफर एक्सप्रेस के रैक के साथ डीजल इंजन का कपलिंग फिट नहीं हो सका। जब रैक को दूसरे इंजन से पीछे से धक्का देकर 70 मीटर आगे किया गया तब इंजन व रैक की कपलिंग बिना किसी मेहनत के आसानी से जुड़ गया। मौके पर मौजूद डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय को समझने में देर नहीं लगी उन्होंने तत्काल जांच के लिए चार विभागों की टीम का गठन कर रिपोर्ट मांगी। इसमें मेकेनिकल, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग व कोचिंग के एसएससी लेवल के अफसर थे। जांच में मामला स्पष्ट हो गया कि एक नंबर प्लेटफार्म की पटरी कई जगह पर ऊंची नीची है।

पटरियों की गड़बड़ी सुधारी

प्लेटफार्म नंबर एक की पटरियां ऊंची-नीची है। जांच रिपोर्ट के बाद उसमें सुधार कराया गया है। वैसे तो पूरे प्लेटफार्म का एप्रन बदला जाना है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग को प्लान बनाने कहा गया है। सौरभ बंदोपाध्याय, डीआरएम बिलासपुर

खबरें और भी हैं...