पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्रवेश परीक्षा में पूछा मनुष्य की उत्पत्ति किससे हुई थी

प्रवेश परीक्षा में पूछा मनुष्य की उत्पत्ति किससे हुई थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा गुरुवार को हुई। 2 घंटे चली परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें भौतिक, रसायन, वनस्पति और प्राणी शास्त्र से प्रश्न पूछे गए थे। इसमें पूछा गया था कि मनुष्य की उत्पत्ति हुई थी। इसके ऑप्शन पैलियोसिन, मायोसीन, ओलिगोसीन अौर प्लीयोसीन था। इसके अलावा पूछा प्रश्न पूछे गए थे कि डेंगू किसके द्वारा फैलता है, एड्स के वायरस कौन से हैं, सारकोना किसका कैंसर है, जहरीली छिपकली कौन सी है, नारियल का कौन सा भाग कॉयर उत्पन्न करता है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल प्रदेश में बीएससी नर्सिंग और एमसीए की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार को किया। गुरुवार को दो पालियों में यह परीक्षा हुई। पहली पाली में 10 से 12.15 बजे तक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा ली गई। जबकि दूसरी पाली में 2 से 5.15 बजे तक एमसीए की प्रवेश परीक्षा हुई। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए बिलासपुर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 6 हजार 191 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 5 हजार 119 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 1 हजार 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एमसीए के लिए बिलासपुर में केवल एक ही केंद्र बनाया गया था। इसमें 130 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 79 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। वहीं 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

मल्टीपरपज स्कूल में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने के लिए जुटे परीक्षार्थी।

खबरें और भी हैं...