राज्य विधिक प्राधिकरण को भेजने जवाब बना रहे महिला बाल विकास के अधिकारी
राज्य विधिक प्राधिकरण ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर उन नाबालिग किशोरियों के बारे में पूछा है, जिन्हें बाल विवाह होने से बचाया गया है। प्राधिकरण ने ये भी जानकारी मांगी है कि इनकी पढ़ाई के संदर्भ में जिला प्रशासन ने क्या कदम उठाया है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह को रोकने के क्या इंतजाम हुए हैं, इसकी जानकारी भी मांगी है। विभागीय अफसर इसका जवाब तैयार करने में जुटे हैं।