पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर नाली खुली, हर दिन दुर्घटना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर में नगर निगम के अधिकारियों को हो रही परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि टेलीफोन एक्चेंज रोड पर नाली खुली छोड़ दी गई है। यहां एक तरफ दुकानदारों को तो दूसरी ओर कार चालकों को दिक्कत हो रही है। इसकी कई शिकायतें हो चुकी हैं। फिर भी अधिकारी जनता की तकलीफों पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

यहां रहने वाले संदीप जैन ने इसकी शिकायत निगम अफसरों से की है। बताया है कि यहां चल रहे निर्माण काम में अफसरों ने गंभीर लापरवाही बरती है। इसके चलते ही आधी अधूरी नाली लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। यहां मेडिकल स्टोर के अलावा खाने पीने की दुकानें स्थित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यहां खरीदी करने आ रहे लोगों को होती है। उनकी गाड़ी और कार नाले में फंस रही है और इसे निकालने में उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ती है। दुकानदारों के मुताबिक इससे उनकी दुकानों में आना लोगो ंने कम कर दिया है। दूसरी ओर नाली निर्माण अधूरा होने के चलते यहां बदबूदार पानी जमा हो जाता है। और गंदगी में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे बीमारी होने का खतरा बना है।

टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर ऐसे हुआ है काम।

गंदे पानी से बढ़ रहे मच्छर, मक्खी
नाले में महीनों से गंदा पानी जमा हुआ है। इसकी बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। व्यापारी इससे खासे प्रभावित हो रहे हैं। निगम अफसरों से बातचीत भी बेनतीजा है। उन्होंने जल्द ये अव्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...