पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सैनिक, डॉक्टर, इंजीनियर सहित 16 लोगों से 80 लाख की ठगी मुख्य आरोपी अभी तक फरार

सैनिक, डॉक्टर, इंजीनियर सहित 16 लोगों से 80 लाख की ठगी मुख्य आरोपी अभी तक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जमीन के नाम पर 16 लोगों के साथ हुई ठगी के मामले में पुलिस आज तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। हैरत की बात यह कि पीड़ितों में ज्यादातर सरकारी व्यवस्था से जुड़े लोग हैं। कोई सैनिक है तो कोई डॉक्टर और इंजीनियर। इसके बावजूद अफसर मामले को सुलझाने के बजाय इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि इसके चलते लोग परेशान हैं।

वर्ष 2014 में एक निजी मेले का आयोजन कराया गया। व्यापार विहार स्थित इस स्थान पर ओसम होम लैंड नामक संस्थान ने स्टाॅल लगाया। इसने यदुनंदन नगर और दूसरे स्थानों पर जमीन के प्रोजेक्ट में जनता को रियायती दरों पर जमीन और मकान उपलब्ध कराने का दावा किया। मौके पर बुकिंग करने वाले लोगों को कुछ दिन बाद लिंक रोड स्थित दफ्तर में आरके प्लाजा बुलवाया गया। शर्तों के मुताबिक संस्था के कुछ कर्मचारियों ने खरीददारों को तिफरा और आसपास प्लाट दिखाए। इसके बाद उन्होंने इसके एवज में एडवांस लेना शुरू कियाा। जमीन पसंद आने के बाद किसी ने इसके एवज में दो लाख तो किसी ने तीन लाख रुपए संस्था के डायरेक्टर शमीम रिजवी और सगारिका पंड्या सहित दूसरे पदाधिकारियों के हाथों में दे दिया। इसके बाद आगे जमीन की रजिस्ट्री और दूसरी औपचारिकताओं की बात कही गई। इसके उलट कुछ दिन बाद संस्था के कर्मचारियों ने लोगों को भूमि के नाम पर बरगलाना शुरू कर दिया। तारीख के मुताबिक दफ्तर जाने पर इसे बढ़ाकर उन्हें दूसरे दिन आने की बात कही जाती। इससे उन्हें मामले को लेकर संदेह होने लगा। कुछ लोगों ने डायरेक्टर पर सख्ती बरतना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सभी तरह की कोशिशों के बाद जब लोग ठगा महसूस करने लगे तो उन्होंने तारबाहर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में तस्दीक के बाद 11 नवंबर 2014 को डायरेक्टर शमीम रिजवी निवासी वीरसिंगपुर विनोबा सहति अन्य के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह हो रहे परेशान, चार सालों से लगा रहे चक्कर
पुलिस से ठगी की शिकायत करने वालों में सहायक कृषि विस्तार राजकुमार कोसले, एसईसीएल के तपश हाजरा, सैनिक किशोर साहू, रेलवे में इंजीनियर देवेंद्र कुमार, अतुल भोजवानी, नवाज अहमद, आाशा टोप्पो, जागृति वैष्णव, चितरंजन राठौर, नंद किशोर, जीवन लाल, सहित अन्य लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस जानबूझकर आरोपियों को पकड़ने में रुचि नहीं ले रही है। इसके कारण सबकुछ अटका पड़ा है। उन्होंने आईजी से इसकी शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...