पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • गोल्ड कोस्ट में 2 दिन बाकी रहते ही ग्लास्गो गेम्स से आगे निकला भारत

गोल्ड कोस्ट में 2 दिन बाकी रहते ही ग्लास्गो गेम्स से आगे निकला भारत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्ड कोस्ट | भारत के लिए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का नौवां दिन काफी अच्छा रहा। भारत ने तीन गोल्ड सहित 11 मेडल जीते। वह मेडल टेबल में 17 गोल्ड के साथ कुल 42 मेडल लेकर तीसरे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। शुक्रवार को शूटिंग में दो और कुश्ती में एक गोल्ड मिला।

टेबल टेनिस | मणिका बत्रा और मौमा की जोड़ी को सिल्वर मेडल
भारत को टेबल टेनिस के महिला डबल्स में सिल्वर मिला। मणिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी को फाइनल में सिंगापुर की तियानवेई फेन और मेंगयू यू से 5-11, 4-11, 5-11 से हार झेलनी पड़ी। पुरुष डबल्स में अचंत शरत कमल और जी साथियान ने सिंगापुर के पांग कियोन और पो एथन को 3-1 से हराकर कर फाइनल में प्रवेश किया।

बॉक्सिंग | तीन बॉक्सरों को ब्रॉन्ज, पांच फाइनल में पहुंचे
भारत के उसामुद्दीन मोहम्मद (56 किलो), मनोज कुमार (69) और नमन तंवर (91 किलो) सेमीफाइनल में हार गए। इस तरह इन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, अमित (46-49 किलो), गौरव सोलंकी (52 किलो), मनीष कौशिक (60 किलो), विकास कृष्णन (75) और सतीश कुमार (91+ किलो) फाइनल में पहुंच गए हैं।

बजरंग ने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराया। उन्होंने अपने सारे मैच इसी अंतर से जीते।

बैडमिंटन | श्रीकांत, साइना, सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में
बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साइना नेहवाल महिला सिंगल्स और किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत ने सिंगापुर के जिन रेई रेयान एनजी और प्रणय ने श्रीलंका के दिनुका करुणार|े को हराया। सिंधु ने कनाडा की ब्रिटनी टैन और साइना ने कनाडा की रेचल होंडेरिच को से मात दी।

लगातार दूसरे दिन चाराें पहलवानों ने मेडल जीते
कुश्ती | बजरंग ने दिलाया गोल्ड, पूजा को सिल्वर
कुश्ती में भारत के बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। मौसम खत्री (97 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो) ने सिल्वर और दिव्या काकरान (68 किलो) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कुश्ती में भारत ने अब तक तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉन्ज जीते हैं। बजरंग ने फाइनल में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर गोल्ड जीता। उन्होंने यह मुकाबला सिर्फ 85 सेकंड में ही जीत लिया। बजरंग ने अपने सभी मुकाबले 10-0 के अंतर से जीते। दिव्या ने ब्रॉन्ज के लिए खेला गया मैच सिर्फ 26 सेकंड में जीत लिया।

सेमीफाइनल में हारी टीम: भारतीय पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार गई। इसके साथ ही उसका लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में खेलने का सपना टूट गया। भारत ने मैच में चार मिनट शेष रहते पेनल्टी कार्नर पर हरमनप्रीत के गोल की मदद से स्कोर 2-3 किया। लेकिन, इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ। भारत के लिए एक अन्य गोल सूरज कुकरेजा ने किया था।

स्क्वॉश | दीपिका पल्लीकल और घोषाल का मेडल पक्का
स्क्वॉश में दीपिका पल्लीकल और सौरभ घोषाल की जोड़ी ने मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। दीपिका-घोषाल ने न्यूजीलैंड की जोड़ी जॉएल किंग और कोल पॉल को हरा दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 49 मिनट में जीता। साथ ही दीपिका ने जोशना चिनप्पा के साथ महिला डबल्स के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली।

इस बार गोल्ड की संख्या 17 पहुंची, ग्लास्गो में 15 गोल्ड जीते थे
शूटिंग | तेजस्विनी ने दो दिन में दूसरा मेडल जीता
15 साल के अनीस भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 30 अंक जुटाए। शूटिंग में भारत को शुक्रवार को एक अन्य गोल्ड तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। अंजुम मुदगिल ने सिल्वर जीता। तेजस्विनी का कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह सातवां मेडल है। उन्होंने 2006 गेम्स में दो गोल्ड, 2010 में दो सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता था जबकि गोल्ड कोस्ट में गोल्ड और सिल्वर के रूप में दो और पदक जीत लिए हैं। तेजस्विनी ने गुरुवार को सिल्वर जीता था।

 बिलासपुर, शनिवार, 14 अप्रैल, 2018

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खेल गांव की सुविधाएं देखीं। इस दौरान चीफ डी मिशन विक्रम सिंह सिसोदिया व साई के डीज भी थे।

8

खबरें और भी हैं...