पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • देर रात संत कंवरराम मार्केट के बिजली मीटरों में लगी आग

देर रात संत कंवरराम मार्केट के बिजली मीटरों में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. बिलासपुर | भक्त कंवरराम मार्केट के सभी मीटर शुक्रवार की रात जल गए। शार्ट सर्किट को आगजनी का कारण बताया जा रहा है। सिटी कोतवाली थाना के सामने भक्त कंवर राम मार्केट है। इन दुकानों के बिजली के मीटर एक साथ पहली मंजिल पर बाक्स के भीतर लगे थे। रात को इनमें अचानक आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही आगजनी पर काबू पा लिया गया। इस बाजार में एक दूसरे से सटकर दुकानें बनीं है और निकलने का रास्ता बहुत संकरा है। यदि आग भड़कती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

खबरें और भी हैं...