पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • मेयर को पेश कर दीं चूड़ियां, कार के पीछे लेट गए नेता प्रतिपक्ष

मेयर को पेश कर दीं चूड़ियां, कार के पीछे लेट गए नेता प्रतिपक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर ने बात सुनने से मना किया तो महिला कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने उनका घेराव कर दिया। महिलाओं ने उन्हें चूड़ियां पेश की। नेता प्रतिपक्ष उनकी कार के पीछे लेट गए। माहौल बिगड़ता देख महापौर विकास भवन में वापस चले गए और पुलिस बल के आने पर ही बाहर निकले।

सफाई कर्मियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्षद दल का विकास भवन में भूख हड़ताल चल रही है। शुक्रवार को वहां खूब ड्रामेबाजी चली। नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, प्रवक्ता शैलेंद्र जायसवाल, पार्षद तैय्यब हुसैन, कांग्रेस नेता शैलेष पांडे के साथ ही कांग्रेस की महिला नेता अजरा खान, चित्रलेखा सहित कई महिलाएं विकास भवन में मौजूद थीं। महापौर किशोर राय विकास भवन से बाहर निकले। महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महापौर ने कहा कि उन्हें किसी से कोई बात नहीं करनी है। इतना कहकर वे अपनी कार में बैठने लगे। यह देखकर नेता प्रतिपक्ष नजीरुद्दीन महापौर की गाड़ी के पीछे लेट गए। महिलाओं ने उनकी कार के बोनट पर चूड़ियां रख दी और उन्हें पहन लेने कहा। माहौल गरमाते देखकर कार से उतरकर महापौर वापस वापस विकास भवन में चले गए। इसके बाद पुलिस बल वहां पहुंचा और उनकी मौजूदगी में महापौर विकास भवन से बाहर निकले और वहां से गए।

मेयर के बाहर निकलते ही महिलाओं ने घेर लिया।

महापौर ने कहा- एक दिन भी कर्मचारी अापके साथ नहीं आए
महापौर किशोर राय ने महिला कांग्रेसियों से कहा कि कर्मचारियों की शासन से चर्चा चल रही है। उन्होंने आंदोलन करने नहीं कहा, फिर भी आंदोलन कर रहे हो। एक भी दिन कर्मचारी साथ नहीं आए। पब्लिक प्लेस में आकर बैठे हो। जहां बैठना चाहिए वहां बैठते नहीं। यदि आंदोलन ही करना है तो आप लोगों को धरना स्थल पर ही बैठना चाहिए।

कानूनी कार्रवाई के लिए हम तैयार हंै
हम कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है। सफाईकर्मियों को न्याय दिलाकर रहेंगे। यह कहना गलत है कि सफाईकर्मी उनके साथ नहीं है। हमारे रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर है। उसे देखा जा सकता है। शैलेंद्र जायसवाल, प्रवक्ता पार्षद दल

खबरें और भी हैं...