कर्मा रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत कल निकलेगी शोभायात्रा व बारात
जिला साहू संघ के तत्वावधान में कर्मा जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संत माता कर्मा जयंती व आदर्श विवाह का आयोजन 14 और 15 अप्रैल को लाल बहादुर स्कूल मैदान में किया जाएगा। माता कर्मा की 1002वीं जयंती के अवसर पर 13 मार्च से श्री कृष्ण कर्मा रथ यात्रा बेलपान माता कर्मा मंदिर से शुरू की गई।
साहू संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा जिले की सभी तहसीलों और बड़े गांव से होते हुए 8 अप्रैल को शहर पहुंची। शहर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तक रथयात्रा ने भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। जयंती समारोह संघ के पदाधिकारियों व समाज के लोगों के द्वारा उत्साह से मनाया जा रहा है। शनिवार को आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। लाल बहादुर स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंडपाच्छादन, चुलमाटी और हरिद्रलेपन होगा। रविवार को सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा और बारात नेहरू चौक से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसके बाद विवाह की प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर में कर्मा जयंती के अवसर पर समारोह होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष बृजेश साहू, महामंत्री कर्मा रथ प्रभारी क्रांति साहू, उपाध्यक्ष देवीलाल साहू, भाऊराम साहू, संतोष साहू, अध्यक्ष सुरेश दीवान साहू, गेंदा लाल साहू, लवकुश साहू, जनीकराम साहू, रामेश्वर साहू, बनवासी साहू, संतोष साहू, शंकर साहू, डॉ. एफएल साहू, ओमपी साहू, दुर्गेश साहू, बंटी साहू, रामलाल साहू, सुंदर साहू, विनोद साहू, ओमकार साहू, लालचंद साहू सहित समाज के अन्य लोग जुटे हैं।