पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सेन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा मनभौंरा के कलाकारों ने जमाया रंग

सेन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा मनभौंरा के कलाकारों ने जमाया रंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेन समाज ने शुक्रवार को सेन महाराज की जयंती मनाई। गांधी चौक से शोभायात्रा निकाली गई। सेन महाराज की जयंती पर समाज के लोग गांधी चौक पर पहुंचे। यहां से वाहनों में सेन महाराज की आकर्षक झांकी सजाई गई, फिर बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

संत शिरोमणि श्री श्री 1008 सेन महाराज की 718 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज के तत्वाधान में जिला और संभाग सर्व सेन समाज बिलासपुर के नेतृत्व में गांधी चौक से दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांधी चौक से शुरू होकर सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, नया सरकंडा, महामाया चौक, नेहरु चौक नाका, चौक नर्मदा नगर, मंगला चौक होते हुए श्रीवास धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा के बाद सामाजिक भवन में पूजा-अर्चना शुरू हुई। कार्यक्रम में शहर के अलावा आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इस अवसर पर मनभौरा के कलाकार लालजी श्रीवास व मंजू श्रीवास द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। द्वारा शोभायात्रा में समाज के प्रांताध्यक्ष त्रिलोक चंद श्रीवास, संभाग अध्यक्ष मुन्ना श्रीवास, जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास, संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ देवेंद्र श्रीवास, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नवीन श्रीवास, जिला अध्यक्ष व्यवसायिक संघ नरेंद्र श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, राजू श्रीवास, बलदाऊ श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, सुरेंद्र श्रीवास, संतोष श्रीवास, अनिल श्रीवास सहित सेन समाज के पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे।

गांधी चौक से बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।

प्रसाद बांटा गया
मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला में सुबह से शाम तक सेन महाराज की पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। इसी कड़ी में दोपहर भंडारे का भी आयोजन हुआ, इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...