इस्कॉन बिलासपुर की नई कार्यकारिणी गठित
बिलासपुर | इस्कॉन बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संरक्षक एचएच सिद्धार्थ महाराज, उपसंरक्षक एचजी राधे धुति प्रभु हैं। नई कार्यकारिणी में पवन अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, आदि केशव प्रभु, रोहित सेठ, सन्नी बुधवानी, डीआर मरकाम, प्रतिभा पांडे, प्रशांत अग्रवाल, सुमित गोयल, नीलेश अग्रवाल को शामिल किया गया है। शनिवार शाम 6 बजे नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा लक्ष्मी निवास कॉलोनी सरकंडा से शुरू होगी। कॉलोनी में भ्रमण कर गीता व भागवत का संदेश दिया जाएगा। 7 बजे वेदांत दर्शन गीता और भागवत पर व्याख्यान का आयोजन होगा। व्याख्यान धुति प्रभु के द्वारा दिया जाएगा। दीपक अग्रवाल ने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने कहा है।