बैसाखी पर्व पर खालसा साजना दिवस आज मनेगा
बिलासपुर | सिख पंथ द्वारा खालसा साजना दिवस शनिवार को श्रद्धा, उत्साह साथ गुरुद्वारा दयालबंद में मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया जाएगा। गुरु गोविंद सिंह ने सन 1699 में आनंदपुर साहिब पंजाब में बैसाखी के दिन ही खालसा की स्थापना की थी। इस दिवस को खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें चंडीगढ़ से आए बलविंदर सिंह आए हैं, वे कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल कर रहे हैं। 14 अप्रैल को विशेष दीवान सजाया जाएगा। सुबह 11 से 12 बजे तक हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा दयालबंद भाई साहब सतपाल सिंघ, 12 से 12:30 बजे हेडग्रंथी गुरुद्वारा दयालबंद ज्ञानी मानसिंह 12:30 से 2 बजे तक भाई साहब बलविंदर सिंघ कथा कीर्तन, गुरमत विचार से संगत को निहाल करेंगे। समाप्ति के बाद अरदास व प्रसाद वितरण के साथ ही लंगर शुरू होगा। प्रबंधक कमेटी ने समूह साध संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरुजस श्रवण करने कहा है।