पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • विद्युत टीआरडी, आरपीएफ, डीसीएम और पीसी इलेवन ने जीते मुकाबले

विद्युत टीआरडी, आरपीएफ, डीसीएम और पीसी इलेवन ने जीते मुकाबले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में चार मैच हुए। इसमें पहला मुकाबला टीआरडी, दूसरा आरपीएफ, तीसरा सीनियर डीसीएम और चौथा मैच पीसी इलेवन ने जीता।

दिन का पहला मुकाबला यूएसएफडी व विद्युत टीआरडी के बीच हुआ। यूएसएफडी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाई। टीम के लिए आशीष ने 14 रन व अमित ने 7 रन बनाए। गेंदबाज राकेश कुमार ने 2 विकेट व एससी मुंडिया ने 3 विकेट प्राप्त किए। दूसरी पारी में विद्युत टीआरडी टीम 7.2 ओवर में 48 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच पीयूष शर्मा रहे। आज का दूसरा मैच आरपीएफ डिवीजन व मैकेनिकल के मध्य खेला गया। मेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 25 रन पर ढेर हो गई। लेस्टर ने 12 रन बनाए। गेंदबाज विजय व पीके मिश्रा ने 4-4 विकेट लिए। दूसरी पारी में आरपीएफ डिवीजन टीम 4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को पा ली। नाबाद 12 रन 4 विकेट लेने वाले विजय मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरा मैच सीनियर डीसीएम व पीवे वर्क्स के बीच खेला गया। इसमें सीनियर डीसीएम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 53 रन बनाए जिसमें संतोष साहू ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीवे वर्क्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 52 रन ही बना पाई। पीवे वर्क्स के कुशाल 14 रन बनाए। सीनियर डीसीएम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रदीप साहू व राजीव ने 2-2विकेट लिए। मुकाबला अंतिम गेंद तक चलता रहा। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सीनियर डीसीएम के संतोष साहू को दिया गया। चौथा मुकाबला पीसी इलेवन और कंस्ट्रक्शन के बीच खेला गया।

स्पर्धा के दौरान मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि और मैदान में मैच के दौरान रन के लिए दौड़ लगाते बल्लेबाज।

आज 5 मैच होंगे
शनिवार को कुल 5 मैच खेले जाने हैं। इसमें पहला मैच इलेक्ट्रिकल ओपी व ऑडिट के बीच, दूसरा मैच जनरल एडमिनिस्ट्रेशन व चिकित्सा के बीच, तीसरा मैच सीओएम व ट्रैक मशीन के बीच, चौथा मैच एसडीजीएम व स्टार्स के बीच और पांचवा व अंतिम मैच सीसीएम और सीनियर डीओएम के बीच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...