पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • अंबिकापुर के 2 और राज्य से 5 खिलाड़ी साई त्रिवेंद्रम के लिए चयनित

अंबिकापुर के 2 और राज्य से 5 खिलाड़ी साई त्रिवेंद्रम के लिए चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया त्रिवेंद्रम के लिए हुआ। जनवरी में हुए ट्रायल के आधार पर सभी खिलाड़ियों को अंडर-17 कैटेगरी में साई बोर्डिंग में जगह मिली। गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में हुए सिलेक्शन में अंबिकापुर के दो खिलाड़ी भी शामिल है। सभी शनिवार को त्रिवेंद्रम के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ियों में अंबिकापुर से हर्षित और मनोज ठाकुर, रायपुर से सावंत कुमार और कुसुम भारती शामिल हैं। इसके अलावा धमतरी से गीतांजली साहू को भी चुना गया है। इन खिलाड़ियों को अब साल भर ट्रेनिंग मिलेगी। राजधानी में चल रहे साई सेंटर में ताइक्वांडो को शामिल नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...