राज्य स्तरीय स्क्वैश स्पर्धा आज से
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन की ओर से शनिवार से स्टेट लेवल टूर्नामेंट का आयोजन वीआईपी क्लब रायपुर में कराया जा रहा है। दो दिवसीय चैंपियनशिप में पूरे राज्य के 75 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में शुरू हो रहे मुकाबले में 9 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी उतरेंगे। खिलाड़ियों की आखों की सुरक्षा के लिए चश्मा और स्क्वैश जूते लाना अनिवार्य है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे। सभी मैच बेस्ट ऑफ फाइव के होंगे। विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से ट्रॉफी दी जाएगी।