बिलासपुर व बीएसपी और रायपुर व भिलाई के बीच मुकाबला आज से
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में शनिवार से बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बिलासपुर की टीम भिलाई स्टील प्लांट के खिलाफ उतरेगी। रायपुर में रायपुर और भिलाई, दुर्ग में दुर्ग व प्लेट कंबाइंड और भिलाई में राजनांदगांव व सरगुजा के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले बिलासपुर ने सरगुजा को, रायपुर ने दुर्ग को वहीं भिलाई और बीएसपी की टीमों ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की हैं। ऐसे में सभी टीमें यह मुकाबला जीतना चाहेंगी। बिलासपुर के कप्तान मयंक यादव और एन शिवा गणेश ने शानदार प्रदर्शन किया है।
जूनियर क्रिकेटरों पर देना होगा ध्यान
टूर्नामेंट के आधार पर छग की अंडर-16 टीम बनेगी जो बोर्ड टूर्नामेंट में उतरेगी। पहले चरण में क्रिकेटरों के प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। एक-दो टीम को छोड़कर कोई भी 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। अन्य राज्यों के प्रदर्शन की बात की जाए तो जूनियर क्रिकेटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में बड़े-बड़े शतक मार चुके हैं। ऐसे में हमें अपने खेल के स्तर को बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा फिल्डिंग और फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।