पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर मंडल का फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यक्रम उदय कुमार भारती, वरिष्ठ खेल अधिकारी मो. याकूब शेख, गुंजन वासनिक थे। मंडल सचिव व ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रभारी अमरनाथ सिंह ने बताया कि इस शिविर में 50 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में इन्हें फिजिकल एक्सरसाइज व फुटबॉल की बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में हेमंत सिंह परिहार, जीवन रजक, संदीप पटेल, अमित, शंकर राव, श्रीनिवास राव सहित अन्य उपस्थित थे। खेल संघ 19 खेलों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहे है।

खबरें और भी हैं...