पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिट्‌टी धंसी फंसा ट्रक, 7 घंटे बिलासपुर रोड बंद रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणाधीन बिलासपुर रोड में रजपुरी पुलिया के पास शनिवार की देर रात सामान से भरा ट्रक मिट्‌टी धंसकने से फंस गया। इससे बिलासपुर रोड पर आवागमन ठप रहा।

पुलिस ने रात में ट्रक को निकलवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। भोर में किसी तरह क्रेन की मदद से ट्रक को खींचकर निकाला गया। सात घंटे के बाद किसी तरह आवागमन चालू हो पाया। बताया गया है कि सामान से भरा ट्रक पहले पुलिया के किनारे डाली गई मिट्‌टी के धंसकने से फंसा। ड्राइवर की सतर्कता से ट्रक पलटने से बच गया। इसके बगल से दूसरी गाड़ियां किसी तरह निकल रही थी। इसी दौरान एक दूसरा ट्रक बीच सड़क में फंस गई और आवागमन बंद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनो ंको निकलवाने की कोशिश की लेकिन रात होने से सफलता नहीं मिल पाई। सुबह क्रेन की मदद से बीच सड़क में फंसे ट्रक को निकाला गया। इसके बाद आवागमन शुरु हो पाया। जाम लगने से लोग घंटों परेशान रहे।

निर्माणाधीन बिलासपुर रोड में रजपुरी के पास ट्रक के पुलिया में फंसने से लगा जाम

धीमी गति से सड़क का काम चलने से लोगों में गुस्सा

बिलासपुर रोड का निर्माण नए सिरे से हो रहा है लेकिन इसके निर्माण की गति काफी धीमी है। रोड के एक तरफ के मिट्‌टी का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। तीन महीने में केवरा व रजपुरीकला के बीच तीन किमी की सड़क बनकर तैयार नहीं हो पाई है। एक तरफ खोद दिए जाने से सड़क संकरी हो गई। इससे जाम की स्थिति बनती है।

खबरें और भी हैं...