पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में जावेद व सविता को मिला दूसरा स्थान
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर
15 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, मास्टर 1 व2 महिला व पुरुष पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के जावेद अली और सविता यादव ने द्वितीय स्थान पाया। इस जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
दुर्ग में 14 व 15 अप्रैल को प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अली जिम बिलासपुर से मास्टर वर्ग एक में जावेद अली व जूनियर वर्ग में सविता यादव ने प्रतिनिधित्व किया। जिम के कोच मजीद अली ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। दोनों ने कड़ी मेहनत की थी, इसका रिजल्ट उन्हें मिला। दोनों खिलाड़ियों को द्वितीय स्थान मिला। दोनों विजेता खिलाड़ियों को नाजमा हिदायत अली, आरएल यादव, डॉ शाजिया अली, रेहाना तबस्सुम, इन्द्र कुमार सोनी, एलके विश्वकर्मा, सौरभ यादव, हरमिंदर सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हौसला बढ़ाया।
सविता व जावेद पुरस्कार पाने के बाद।