डीओएम और डीईएन क्वार्टर फाइनल में पहुंची
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर
अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए। इसमें सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन, पीवे वर्क्स, जनरल एडमिन व स्टोर की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं इस जीत के साथ सीनियर डीओएम और सीनियर डीईएन को-आर्डिनेशन क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
9 वें दिन का पहला मैच सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन व एकाउंट अर्बन बैंक के बीच में खेला गया। इसमें को-आर्डिनेशन टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 4 विकेट खोकर 71 रन बनाई। अभिषेक व अमर ने 28-28 रन बनाए। गेंदबाज दत्ता व राकेश ने 2-2 विकेट लिए। दूसरी पारी में एकाउंट अर्बन बैंक की टीम ने 29 रनों पर ढेर हो गई। गेंदबाज राकेश बेन, उमाशंकर हिला और अभिषेक ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमर रहे। दूसरा मैच यूएसएफडी और पीवे वर्क्स के बीच में खेला गया। पीवे वर्क्स की टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसएफडी की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 47 रन बनाई। अमित ने 13 रन बनाएं। गेंदबाज अजय 4, अभिषेक 3 व संजय गुप्ता 2 विकेट लिए। दूसरी पारी में पीवे वर्क्स टीम 4.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। भीष्मा ने 30 रन बनाए। पीवे वर्क्स के भीष्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मैच मेडिकल व जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के बीच खेला गया जिसमें मेडिकल पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट खोकर 63 रन बनाए। मेडिकल की ओर से सर्वाधिक स्कोर केशव व खेमचंद ने 10-10 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम के राकेश सुरेश ने 2-2, दिनेश व हैप्पी ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। दूसरी पारी में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन टीम मात्र 6.2 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 64 रन बना ली। राकेश ने 17 गेंदों 53 रन बनाएं। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने दिया। चौथा मैच एसडीजीएम व स्टोर के मध्य खेला गया। एसडीजीएम की टीम ने 9 विकेट खोकर 50 रन बनाएं। स्टोर के गेंदबाज मुकेश दिनकर ने 4, मुकेश गोंडाले ने 2,नीरज व बृजनंदन ने 1-1 विकेट लिए। दूसरी पारी में स्टोर टीम 6.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 53 रन बना ली। मैच के मैन ऑफ द मैच मुकेश दिनकर रहे।
मुकाबले में जीत के बाद सीनियर डीओएम की टीम।