रेलवे खेल संघ ने शुरू किया योग प्रशिक्षण शिविर
रेलवे के स्केटिंग ग्राउंड में योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते प्रतिभागी।
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| बिलासपुर
भारतीय योग संस्थान बिलासपुर का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर मंडल द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख वित्तीय सलाहकार काकोली घोषाल, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ खेल अधिकारी मोहम्मद याकूब शेख, इस अवसर पर श्रीमती नम्रता कुमार, भारतीय योग संस्थान के अधिकारी एलपी नायक, अनुसूइया नायक, एमके सुबुद्धि, अशोक कुमार नायक, संजय कुमार स्वाइन, डॉ. आदित्य कुमार दुबे, सुभाष अग्रवाल, मदन अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान बिलासपुर के अधिकारी एलपी नायक ने बताया कि संस्थान ने मानव की सेवा को सदैव अपना ध्येय माना है। अपने 52 वर्षों के अनुभव के आधार पर संस्थान ने आधुनिक समाज में स्वास्थ्य की प्राप्ति का एकमात्र साधन योग है। मंडल सचिव अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह परिहार, गोपी संतोष, शंकर सिंह, सुनील पटेल, दिनेश सिंह ठाकुर, विनय, शुभ, गुलशन सहित अन्य उपस्थित थे।