पुणे में आयोजित हुई सीनियर नेशनल तीरंदाजी में रेलवे की टीम ने जीता गोल्ड
बिलासपुर | सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप 2017-18 में इंडियन रेलवे मेन कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट पुणे में आयोजित हुई। जिसमें 29 राज्यों टीमों और 6 इकाइयों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जिसमें इंडियन रेलवे मेन कंपाउंड टीम ने गोल्ड जीता। टीम में पलटन हंसदा एसईसीआर, सुन्नेदु रॉय एससीआर, पारसन नाथ एनएफआर, चरण रेड्डी ईआर, कोच जे रामाराव एससीआर और मैनेजर ई याकूब एसईसीआर शामिल थे।