पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोगी ने फिर कहा, रमन के खिलाफ लड़ूंगा चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की सरकार बनेगी और मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा। अभी तक लिए गए निर्णय के अनुसार घर के दो सदस्य ही चुनाव लड़ेंगे और दो लोग प्रचार-प्रसार में रहेंगे। डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पत्रवार्ता के दौरान कही।

अजीत जोगी ने कहा कि यह सच है कि पहले मैं गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था, लेकिन अब फैसला बदल दिया है। इसका मतलब यह नहीं कि मैं गौरीशंकर अग्रवाल को वाकओवर दे दिया है। उन्होंने गौरीशंकर अग्रवाल और अमर अग्रवाल दोनों को बाहरी बताया। साथ ही जनता कांग्रेस से स्थानीय प्रत्याशी चुनाव में उतरेगा। उन्होंने कहा मेरे घोषणा के बाद मुख्यमंत्री महीने में चार बार राजनांदगांव जा रहे हैं। जोगी ने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग अध्यक्ष नंदकुमार साय पर भी निशाना साधा। उन्होंने पोलावरम बांध पर एनजीटी के आदेश को नहीं मानने पर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस व भाजपा को प्रदेश के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सीएम के राजनांदगांव से बाहर चुनाव लड़ने के सवाल पर जोगी ने कहा कि परिकल्पना वाले सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं। लेकिन जैसी भी स्थिति होगी उसके अनुसार ही कदम उठाया जाएगा। मिशन 72 और मिशन 64 के दावे पर कहा कि मिशन 72 का अर्थ केवल सीट संख्या से नहीं है। बहत्तर में 7 और 2 अंक है। इसका अर्थ साथ दो से भी है। 64 के दावे में कोई दम नहीं बताया। 29 अप्रैल को रेणु जोगी के जनता कांग्रेस में प्रवेश करने के सवाल पर जोगी ने कहा कि देखते हैं क्या होता है। अंबेडकर भाजपा व कांग्रेस के नहीं बल्कि सभी के हैं। जोगी ने कहा कि देश में पुलिस की हालत खराब है। भारत की पुलिस डंडा लेकर जबकि दुनिया की पुलिस अत्याधुनिक हथियार से लैस है।

मितान वेवबसाइट को लांच करते पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी।

मितान वेबसाइट लांच की

मरवाही सदन में पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ मितान वेबसाइट को लांच की। मौके पर ही ऑनलाइन फार्म जमाकर वे इसके पहले सदस्य बने। साथ ही प्रदेशवासियों को मितान बनने का एलान किया। पार्टी के प्रदेश आईटी सेल अध्यक्ष जीतू ठाकुर ने इसमें जुड़ने के बारे में जानकारी दी।

कांग्रेसियों को जहाज उड़ाना तो आया, जोगी नकली हैं: अमर

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

देर से ही सही कांग्रेसियों को जहाज उड़ाना तो आया। इससे पहले तो वे अपनी सरकार रहते जहाज भी नहीं उड़ा पाते थे। जोगी के बाहरी के बयान पर कहा कि मुझे क्या सबको पता है कि अजीत जोगी नकली हैं। यह बातें पत्रवार्ता के दौरान रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिली समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कागज की जगह असली जहाज में शहरवासियों को सफर कराएगी। जनता उसी को चुनती है जिसका व्यवहार, आचरण और नीयत साफ हो। क्योंकि कागज की जहाज की तरह बातों को हवा में उड़ाने वालों को जनता अच्छी तरह से जानती है। सोशल मीडिया में बयानबाजी को उन्होंने टपोरी किस्म की राजनीति बताया। साथ ही कहा कि मैं इस तरह के बयान का जवाब नहीं देता। कांग्रेस के लाेगों की जिस तरह की हरकत है उससे यह कह सकता हूं कि राजनीति यथावत है राजनीति करने वालों का स्तर गिरा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मेरा अस्तित्व पार्टी के बिना कुछ भी नहीं है। भाजपा को जनता प्यार करती है। मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, उनकी शिकायतों, परेशानियों को सुनता हूं, दुख सुख में साथ रहता हूं। इसलिए मेरे साथ जनता का आशीर्वाद और प्यार है। 11-31 मार्च के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसमें जनता से बहुत बड़ी शिकायतें नहीं मिली। जनता की समस्या सफाई, पेयजल और जल भराव की है। उसे दूर करने का आदेश दिया गया है। कुछ जगह राशन कार्ड, उज्जवला गैस, स्मार्ट कार्ड की समस्या भी सामने आई है। समस्याओं के लिए वार्डों में शिविर लगेगी। सबसे ज्यादा मकानों की मांग आई है। इसे 2022 से पहले पूरा करेंगे। आगामी चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास ही होगा। मेरा लक्ष्य जिले में टूरिज्म स्थापित करना, स्मार्ट सिटी, अचानकमार टाइगर रिजर्व, रेल कॉरिडोर विकास को पूरा करना है।

पत्रवार्ता के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल।

कांग्रेसियों पर साधा निशाना

कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पक्के आवास को लेकर बिलासपुर में कुल 20 हजार आवेदन आए हैं। 16 हजार आवेदनों का परीक्षण पूरा हो गया है। कांग्रेसियों के बहकावे में आकर चांटीडीह और चिंगराजपारा के लोगों ने आवेदन नहीं दिया। उन्हें मिलाकर चार हजार अतिरिक्त आवास बनेगा।

खबरें और भी हैं...