पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सेंट्रलाइज काउंसिलिंग फॉर एमटेक में इस बार भी नेशनल स्पॉट राउंड

सेंट्रलाइज काउंसिलिंग फॉर एमटेक में इस बार भी नेशनल स्पॉट राउंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित सेंट्रली फंडेड संस्थानों में गेट स्कोर के माध्यम से एडमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सेंट्रलाइज काउंसिलिंग फॉर एमटेक, एमआर्क, एम प्लान और एमडेस (सीसीएमटी) की शुरुआत हो गई है। इसमें 2016, 2017 और 2018 के गेट स्कोर कार्ड मान्य किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 मई तक होंगे और स्टूडेंट्स च्वॉइस फिलिंग 14 मई तक कर सकेंगे। साथ ही 8 से 14 मई तक लॉकिंग ऑफ च्वॉइसेस के लिए रहेंगे और ऑटोमैटिक लॉकिंग ऑफ च्वॉइस रहेगा। सीसीएमटी के माध्यम से पहला सीट अलॉटमेंट 20 मई से होगा। इसके बाद दूसरा 28 मई और तीसरा 10 जून को होगा।

खबरें और भी हैं...