सप्ताहभर में 17 मिमी बारिश फिर बौछारंे पड़ने की संभावना
रविवार शाम अचानक बारिश शुरू हो गई तो लोग तेजी से घरों की ओर भागे।
सिटी रिपोर्टर.बिलासपुर
सुबह आसमान पर बादल छाए थे लेकिन फिर धूप निकल आई। दोपहर में धूप अचानक गायब हो गई। इसके बाद आसमान पर फिर से बादल नजर आए। शाम को तेज आंधी चली। तेज आंधी के साथ ही शहर के कई इलाकों में बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही बिजली भी चमकी। थोड़ी देर बाद बारिश कम हो गई लेकिन रात आठ बजे तक रुक-रुककर कहीं बारिश तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी होती रही।
दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और समीपवर्ती इलाके में ऊपरी हवा में चक्रवात का घेरा बना हुआ है। वहीं सिक्किम, उत्तरी ओडिशा,पूर्वी बिहार व झारखंड तक द्रोणिका बनी है। इसके असर से प्रदेश में नमी आ रही है। रोज ही शाम को मौसम खराब होने से लोगों का काम प्रभावित होने लगा है। इसे लेकर वे चर्चा भी कर रहे हैं। इधर चक्रवात के असर से सप्ताहभर में शहर में 17 मिमी बारिश हुई है। शनिवार की शाम को 4.5 मिमी बारिश हुई जबकि रविवार को हुई बारिश मौसम वेधशाला बहतराई में दर्ज हुआ। कितनी बारिश हुई, इसका पता सोमवार को चलेगा।