पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए रेल इंजीनियर के सूने मकान से ढाई लाख की चोरी
रेल इंजीनियर के सूने मकान में चाेरों ने धावा बोल दिया। घर के दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी 24 हजार सहित ढाई लाख रुपए की जेवर चोरी कर फरार हो गए। घटना के दौरान वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बालोद गए थे। रविवार की सुबह काम करने वाली महिला ने घटना के बारे में रेलकर्मी को सूचना दी। तारबाहर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रेलवे कालोनी निवासी अारके साहू रेलवे में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। बीते शनिवार को वह मकान में ताला लगाकर परिवार सहित बालोद जिले के ग्राम गुंडरदेही चले गए थे। काम करने वाली महिला को मकान की देखरेख करने के लिए कहा था। इसी बीच चोर दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के भीतर घुस गए और सभी कमरों की तलाशी ली। बेडरूम में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी 24 हजार सहित सोने का चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, चूड़ी,चांदी की पायल, झुमका, लॉकेट सहित ढाई लाख रुपए का जेवर चुरा ले गए। रविवार की सुबह महिला काम करने मकान पहुंची तो उसकी नजर दरवाजे के टूटे ताले पर पड़ी। जिससे उसे चोरी होने की आशंका हुई। उसने रेलकर्मी को फोन करके सूचना दी। इसके बाद दोपहर 3 बजे रेलकर्मी अपने मकान पहुंचे। उन्होंने मकान के अंदर जाकर देखा तो सभी सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। आलमारी से नगदी व जेवर गायब थे। पीड़ित ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जांच करने घटनास्थल पहुंची, लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया।
निगेटिव न्यूज
सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो अापको जानना जरूरी है।