वेस्ट वाटर रिसाइकलिंग व रियूज परियोजना के संबंध में रायपुर में बैठक
बिलासपुर | अमृत मिशन अंतर्गत वेस्ट वाटर रिसाइकलिंग और रियूज परियोजना को लेकर रायपुर में सोमवार को बैठक हो रही है। बैठक विभाग के संचालक रोहित यादव लेंगे। सीवेज योजना के वेस्ट पानी को लेकर एनटीपीसी और निगम के बीच सहमति बनना है। कोरबा , भिलाई दुर्ग और बिलासपुर में यह योजना शुरू होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए नगर निगम बिलासपुर और एनटीपीसी के अधिकारी भी रायपुर पहुंचेंगे। बिलासपुर में अभी यह योजना शुरू नहीं हुई है। इस वजह से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिलासपुर शहर से निकलने वाला सीवेज का पानी ट्रीटमेंट के बाद एनटीपीसी को दिया जाना है। इससे पानी की बहुत बचत हो सकेगी।