पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • मना नववर्ष, अय्यप्पा मंदिर में विशु पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

मना नववर्ष, अय्यप्पा मंदिर में विशु पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री अयप्पा मंदिर भारतीय नगर में विशु सेलीब्रेशन का आयोजन किया गया। मलयालम समाज के द्वारा रविवार को विशु पूजा कर नव वर्ष मनाया गया। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें समाज के बच्चों और महिलाओं के द्वारा गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री अमर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महापौर किशोर राय, पार्षद संजय गुप्ता मौजूद रहे। एमपीके नायर ने बताया कि मंदिरों में जाने से पहले परिवारों ने विशुकानी दर्शन के साथ अपना दिन शुरू किया। इसकी तैयारी एक रात पहले ही कर ली गई थी। विशु के मौके पर एक विशेष बर्तन (उराली) में खीरा, कद्दू, नारियल, कच्चा केला, आम, अनानास, चावल, अनाज और सुपारी अपने पसंदीदा देवताओं के सामने रखे जाते हैं। बच्चों के लिए विशु का त्यौहार एक उपहार के रूप में आता है। मंदिर में सुबह 5:30 बजे निर्मला दर्शन, 6 बजे गनपति होमम, ऊषा पूजा, 7 बजे कनिकापारा समर्पन, 8 बजे से 5 बजे तक भागवत पारायण, शाम को 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...