पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मा जयंती पर 13 जोड़ों का विवाह हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला साहू संघ के तत्वावधान में माता कर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया। लाल बहादुर स्कूल मैदान में सामूहिक आदर्श विवाह का कार्यक्रम हुआ। संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया साहू समाज के 13 जोड़ों का विवाह हुआ। दो सत्रों में कार्यक्रम हुआ। समाज के दानदाताओं का सम्मान किया गया।

जिला साहू संघ के नेतृत्व में नेहरू चौक से माता कर्मा जयंती पर शोभायात्रा व बारात निकाली गई। इसमें उत्साह के साथ समाज के लोग शामिल हुए। दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अजीत प्रमोद कुमार जोगी उपस्थित रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बृजेश साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव तोखन साहू और राजू सिंह क्षत्री, महापौर किशोर राय, पूर्व महापौर वाणी राव, अनिल टाह, हनुमंत साहू, संतोष कौशिक उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि विपिन साहू उपस्थित रहे। अध्यक्षता सांसद लखन लाल साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर साहू, नंदकुमार बघेल और संदीप साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। माता कर्मा की 1002वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। संघ के उपाध्यक्ष देवी लाल साहू ने बताया कि समाज के बाजे-गाजे के साथ नेहरू चौक से शोभायात्रा निकाली गई। कलाकारों ने शोभायात्रा और बारात में पूरे रास्ते अपनी प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...