साधना आश्रम बना, 5 व 6 मई को उद्घाटन होगा
रायपुर में कैवल्यधाम के बाजू में बन रहे श्री विचक्षण जैन विद्यापीठ में साधना आश्रम का निर्माण किया गया है। रायपुर से आई प्रचारक टीम के सदस्यों ने बताया कि 5 और 6 मई को साधना आश्रम का उद्घाटन किया जाएगा।
टीम के सदस्य संजय सिंगी और मयूर गोलछा ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को चोपड़ा भवन तारबाहर में टीम के सदस्यों ने साधना आश्रम के बारे बताया कि ऐसे साधक अपनी सुविधानुसार आश्रम में शिविरार्थी के रूप में अल्पकालीन, मध्यकालीन या दीर्घकालीन साधक के रूप में आश्रम में रहेंगे। आश्रम में नियमित आराधना, सामूहिक प्रार्थना, संगीत मय भक्ति, परमात्मा पूजा, आध्यात्मिक प्रवचन, आत्म लक्षी स्वाध्याय, तत्वज्ञान अभ्यास, योग एवं ध्यान प्रयोग, भाव आलोचना और प्रतिक्रमण सिखाया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्वेतांबर संघ अध्यक्ष विमल चोपड़ा, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष कैलाश जैन, तेरापंथ समाज अध्यक्ष सुरेंद्र मालू, किशोर देसाई, हंसराज कोठारी, संजय कोठारी, सनत जै, कमल जैन, भूपेंद्र चंदेरिया, संजय छाजेड़, संजू चोपड़ा, अशोक चोपड़ा, संतोष चोपड़ा, कुणाल भयानी, अमरेश जैन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।