चार नर्सों के भरोसे सिम्स, दावा 150 का
बिलासपुर | ग्रेड पे 2800 से 4600 करने तथा सेकेंड क्लास का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई नर्सों की राज्यव्यापी हड़ताल का असर शनिवार को भी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा। सिम्स के लेबर वार्ड में भर्ती महिला मरीजों की देखभाल के लिए सिर्फ 4 नर्सें ही मौजूद थीं। वहीं सिम्स की 180 नर्स हड़ताल में शामिल हो चुकी हैं अौर जिले के सीएमएचओ व्यवस्थाएं बनाने में सफल नहीं हो सके। नर्सेस एसोसिएशन पिछले कई माह से ग्रेड पे बढ़ाने तथा उन्हें सेकेंड क्लास का दर्जा देने की मांग कर रहा है। मांगे नहीं माने जाने से नाराज नर्सें हड़ताल पर चली गईं जिससे सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गईं। मरीजों को न तो सही समय पर दवाई मिल सकीं न ही अन्य व्यवस्थाएं हो पाईं।