पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेट ऑफ बर्थ डालने से ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर

जेईई मेंस में क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स को अब जेईई एडवांस का एग्जाम देना होगा। जेईई एडवांस परीक्षा रविवार को होगी। एक्सपर्ट की माने तो बिलासपुर से जेईई मेंस में क्वालिफाई करने वाले कई टॉपर्स इस साल एडवांस का एग्जाम नहीं देंगे। वे अगले साल आईआईटी की तैयारी कर एडवांस का एग्जाम देंगे। कुछ स्टूडेंट्स मेंस के नंबर से एनआईटी में एडमिशन लेंगे। एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए 2 लाख 31 हजार 24 स्टूडेंट्स में से 70 हजार 308 छात्रों ने पंजीयन नहीं कराया है।

जेईई एडवांस आज

155 शहरों में परीक्षा

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया है। देश के 155 शहरों में 20 मई को परीक्षा आयोजित होगी। एडमिट कार्ड के लिए वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर लिंक उपलब्ध हैं। लिंक पर क्लिक करते ही इंफॉरमेशन टेबल मिलेगी। इसमें जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी दर्ज कर लॉगिन करना होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो फॉरगेट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जेईई मेन का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...