पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारहवीं और दसवीं में तीन विषय के 80 आवेदन आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कक्षा 10वीं व 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 10वीं में संस्कृत व सामाजिक विज्ञान और कक्षा 12वीं में अंग्रेजी विषय के पुनर्मूल्यांकन के लिए सबसे ज्यादा छात्र आवेदन जमा कर रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र गवर्नमेंट स्कूल,गांधी चौक में अभी तक 70-80 आवेदन अंग्रेजी, संस्कृत व सामाजिक विज्ञान का पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन जमा हो गए हैं। ज्यादातर छात्र इसी केंद्र में आवेदन लेने भी पहुंच रहे हैं।

मूल्यांकन केंद्र मल्टीपरपज गवर्नमेंट स्कूल में कक्षा 10वीं के संस्कृत व सामाजिक विज्ञान व कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का पुनर्मूल्यांकन और पुर्नगणना के लिए आवेदन आ रहे हैं। अभी तक 150 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन लेने की तिथि खत्म होने के बाद पुनर्मूल्यांकन का काम शुरू होगा। आवेदन के साथ शुल्क की राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराई जा रही है। छात्र 23 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 20 से 80 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए और 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र पुर्नगणना के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।

पुनर्मूल्यांकन

खबरें और भी हैं...