पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीसरे दिन भी 42 डिग्री से ज्यादा रहा शहर का पारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर का अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। रायपुर के बाद सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में रिकार्ड हुआ। अब मौसम पूरी तरह खुल गया है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ को छोड़ दें तो कहीं भी बादल छाने या बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है। बिलासपुर में तो रोज ही तापमान बढ़ रहा है। हालांकि वृद्धि धीरे-धीरे हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रिकार्ड हुआ था जबकि शुक्रवार को यह 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान पर बादल नजर आए और लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा। इसके बाद कम होने लगा। हालांकि यह सामान्य रहा और रायपुर से कम भी दर्ज हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। जबकि रात का तापमान 29.4 डिग्री रहा। इधर बिलासपुर में रात का तापमान पहले की तुलना में कम हो गया है। पर दिन में बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे। बार-बार पसीना छूटने की वजह से प्यास भी लगी और खुले में निकलने पर त्वचा में जलन भी महसूस हुई। दोपहर में धूप तेज होने की वजह से लोग परेशान होते रहे। शाम होने पर लोगों को राहत मिली।

खबरें और भी हैं...