बिलासपुर | छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का फैसला पहली पारी में बढ़त के आधार पर ही होगा। मैच के दूसरे दिन शनिवार को दुर्ग की टीम पहली पारी में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विजय यादव ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में रायपुर ने 235 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीन दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन दुर्ग ने पहली पारी में 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। पूरी टीम 96.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।