पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतिम ओवर में हारा बिलासपुर, भिलाई जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

आदिला खान (34* रन, 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भिलाई ने प्रैक्टिस मैच जीत लिया है। टीम ने शनिवार को बिलासपुर को 5 विकेट से मात दी। अंतिम ओवर में भिलाई को 2 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर पूजा ने आदिला को सिंगल देकर मैच ड्रा कराया। तीन गेंद डाॅट होने के बाद पांचवीं गेंद पर आदिला ने चौका जड़कर भिलाई को एक गंेद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिलाई। रेलवे के समर कैंप में पहली बार महिला क्रिकेट का प्रैक्टिस मैच कराया गया। पहले खेलने उतरी बिलासपुर की टीम 32.1 ओवर में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भिलाई ने 34.5 ओवर में पांच विकेट विकेट पर 150 रना लिए। आदिला को मैन आफ द मैच चुना गया।

शिल्पा और ऐश्वर्या ने जोड़े 48 रन

पहले खेलने उतरी बिलासपुर की शुरुआत अच्छी रही। शिल्पा साहू (32) के रूप में टीम का पहला विकेट कुल स्कोर 48 रनों पर गिरा। दूसरा विकेट विकेट ऐश्वर्या (9) के रूप में गिरा। इनके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज संगीता 19, समृधि 6, श्रेष्टि 9, महेश्वारी 11, प्रतिज्ञा 14, दुर्गेश्वार ने 5 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर की टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। भिलाई की आदिला और मनप्रीत ने 3-3 विकेट लिए।

1 गेंद शेष रहते जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलाई की शुरुअात बेहद खराब रही। मनप्रीम (8), विद्या (1), प्रज्ञा (4) पर आउट होने के बाद। रेखा (33), प्रिया (32) और आदिला (34*) रनों की पारी की बदौलत भिलाई ने 34.5 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आदिल अंतिम ओवर की पांचीं गेंद पर चौका मारका पांच विकेट से जीत दिलाई। उनके साथ पूजा 10 रन पर नाबाद रहीं। बिलासपुर की ओर से प्रतिज्ञा ने तीन विकेट चटकाए। शिल्पा और दुर्गेश्वार को एक-एक विकेट मिले।

खबरें और भी हैं...