पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिम्स कैजुअल्टी मामला प्रबंधन ने डॉक्टर का किया बचाव

सिम्स कैजुअल्टी मामला- प्रबंधन ने डॉक्टर का किया बचाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर |सिम्स कैजुअल्टी में बीते रोज युवकों व डॉक्टराें के बीच हुए विवाद में प्रबंधन अपने चिकित्सकों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। प्रबंधन साफ तौर पर इस बात से मुकर गया है कि ऐसी कोई घटना अंदर हुई। हालांकि शनिवार को पीड़ित युवकों के अभिभावक सिम्स पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से सुलह कराने की कोशिश की गई। सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित युवकों के अभिभावकों को सौंपे गए हैं। दूसरी तरफ दोनों पक्ष शनिवार को भी एक बार फिर आमने-सामने आ गए। माइक्रोबायलॉजी विभाग के सामने दोनों पक्ष के बीच जमकर बहस हुई। शुक्रवार को सिम्स की कैजुअल्टी में दो-तीन युवक पहुंचे थे और उन्होंने डाॅ. नीलेश जैसवाल का नंबर मौजूद डॉ. वरुण से मांगा। उस समय डाॅ. धर्मेन्द्र भी बैठे हुए थे। डाॅ. वरुण ने कहा कि जो डॉक्टर जिस विभाग में पदस्थ हैं नंबर वहीं से मिलेगा। इसी बात पर विवाद हो गया था।

तीसरे पक्ष से हुआ झगड़ा

हमने दोनों पक्ष से बात की है। डाॅ. धर्मेन्द्र का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की है और जो मरीज अाया था उससे कोई पहचान भी नहीं हुई है। झगड़ा भी कैजुअल्टी के बाहर हुआ है किसी तीसरे पक्ष से। डाॅ. रमणेश मूर्ति, अधीक्षक, सिम्स

खबरें और भी हैं...