पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर की जसनूर जाएंगी नासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | देहरादून के यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में अध्ययनरत शहर की होनहार बेटी जसनूर भाटिया को स्कूल की तरफ से 15 दिन के लिए फारेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका में स्थित नासा वाशिंगटन डीसी के लिए भेजा जा रहा है। 1958 में स्थापित नासा विश्व का सबसे बड़ा अंतरिक्ष विज्ञान रिसर्च सेंटर है। जसनूर भाटिया अमेरिका के नासा में प्रशिक्षण व रिसर्च करेगी। यूएस के विभिन्न शहर ऑरलेंडो, कैनेडी स्पेस कैंप, नियाग्रा फाल, व्हाइट हाउस, लिंकन मेमोरियल, न्यूयार्क,स्टेचू ऑफ लिबरटी, मेडम टूशार्डस वाक्स म्यूजियम, टाइम्स स्कुयर बॉस्टन और हारवर्ड यूनिवर्सिटी में जसनूर भाटिया एजुकेशनल ट्रिप करेगी। जसनूर भाटिया शहर के उद्योग घराने भाटिया परिवार के गुरमीत सिंह भाटिया की पोती व प्रिंस भाटिया की सुपुत्री है।

खबरें और भी हैं...